

भारत में कोरोना वायरस से हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं देश में पहली बार कल रिकॉर्ड 16868 मामले आए हैं जबकि आज 18,183 लोग संक्रमित हुए हैं अभी तक 4.91 लाख से अधिक लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं…
दिल्ली/अनूपपुर भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बजाए दोगुनी गति से आगे बढ़ रहे हैं। देश में पहली बार कल 16 हजार से अधिक लोग सिर्फ एक दिन में संक्रमित हुए हैं। जबकि 25 जून रात तक 18,183 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद अभी तक 4 लाख 91 हजार 168 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी प्रदेश कहे जाने वाले महाराष्ट्र में हालात बदतर हो चुके हैं। दोनों राज्यों में रोजाना 7 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। तमिलनाडु में आज रिकॉर्ड 3509, उत्तर प्रदेश में 636, गुजरात में 577, आंध्र प्रदेश में 553, पश्चिमी बंगाल में 475, हरियाणा में 455, कर्नाटक में 442 मामले आए हैं। दूसरी तरफ भारत में 24 जून को 16868 नए लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 13,976 लोग महामारी से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद अभी तक 4,91,168 लोग भारत में संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,90,141 मरीज सक्रिय हैं जिनका उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है। इसके अलावा 2,85,664 अभी तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। महाराष्ट्र में कल आए थे 3889 मामले महाराष्ट्र में 24 जून को 3889, दिल्ली में 3788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा तमिलनाडु में 2865, तेलंगाना में 891, उत्तर प्रदेश में 664, गुजरात में 572, आंध्र प्रदेश में 497, हरियाणा में 490, पश्चिमी बंगाल में 445 मामले आए थे। 15 हजार के करीब लोगों की मौत भारत में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 424 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 15,308 लोग दम तोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में 6,931, दिल्ली में 2,429, गुजरात में 1,754 और तमिलनाडु में 911 लोगों की मौत हुई है।
