
भारत में कोरोना के डराने वाले आकड़े एक ही दिन में रिकार्ड 27 हजार से ज्यादा मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 8 लाख 22 हजार के पार

महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 7 हजार 862 मामले सामने आए हैं…
अनूपपुर/ भारत में कोरोना वायरस के मामले बजाए काम होने के तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में आज पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 27,761मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 22 हजार से अधिक हो गयी है। कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 27 हजार 761 ममले सामने आने के बाद कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 22 हजार 603 हो गयी है। इनमें 2, 83, 875 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 20,246 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 5,16,206 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 520 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 22,144 हो गई है। महाराष्ट्र में भी टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में आये 7 हजार से ज्यादा मामले बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 7 हजार 862 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,38,461 हो गई है। जिनमें 95,647 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,32,625 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 9,893 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 3680, दिल्ली में 2089, गुजरात में 875, तेलंगाना में 1278, उत्तर प्रदेश में 1338, आंध्र प्रदेश में 1608, पश्चिमी बंगाल में 1198 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 22 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
