

Coronavirus India Update :
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार में तेजी बढ़ रही है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 39 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। और 1 दिन में 671 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 39172 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 12,39,593 हो गई है। इनमें 4,25,033 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 27,589 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,84,255 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29,895 हो गई है। महाराष्ट्र में एक दिन में आये 8 हजार से ज्यादा मामले बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 8 हजार 336 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य संक्रमितों की संख्या 3,27,031 हो गई है। जिनमें 1,32,236 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,82,217 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 12276 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं आज तमिलनाडु में 4965, दिल्ली में 1349, गुजरात में 1026, तेलंगाना में 1430, उत्तर प्रदेश में 2128, आंध्र प्रदेश में 4944, पश्चिमी बंगाल में 2261 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 35 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं।
