
Coronavirus India Update : भारत में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 49 हजार से ज्यादा केस, संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख 37 हजार पार

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। आज देश में कोरोना वायरस ने हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 49 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन में 740 लोगों की मौत हुई है। वहीं 33,326 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के सर्वाधिक 49,310 मामले सामने आए हैं और 740 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 13,37,022 हो गई है। जिसमें 4,55,148 एक्टिव मामले हैं। जबकि, 8,50,048 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक इस वायरस के कारण 31,406 लोगों की मौत हो गयी है।
