

पुष्पराजगढ़:-
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपानी मे कौशल जायसवाल के बाड़ी मे अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दिये वहीं वन विभाग की टीम ग्राम छपानी मे मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दिये तथा उनके दिशानिर्देशन मे वनपाल संतोष वर्मा, बीट गार्ड उदय सिंह धुर्वे, सुरक्षा श्रमिक सतेन्द्र सिंह, कौशल जायसवाल भारी भरकम अजगर को बड़ी मसक्कत के बाद पकड़ा। जिसे वन अमला द्वारा जंगल मे छोड़ दिया गया। अजगर को देखने के लिये लोगों की काफी भीड़ जुटी। ग्रामीणों द्वारा अजगर की लंबाई लगभग 5 से 6 फुट बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इसमे किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। उक्त भारी भरकम अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया गया।
