
विकास पुरूष पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.दलवीर सिंह बिकास समिति की बैठक समपन्न् {पुष्पराजगढ़ से आशुतोष सिंह की रिपोर्ट }

विकास पुरूष पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.दलवीर सिंह बिकास समिति की बैठक समपन्न् {पुष्पराजगढ़ से आशुतोष सिंह की रिपोर्ट }
राजेन्द्रग्राम:-

दिनाॅक 22.07.2018 को हिमांद्री सिंह के आवास पर बिकास पुरूष स्व. श्री दलवीर सिंह बिकास समिति बैठक का आयोजन पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विकास पुरूष श्री दलवीर सिंह से करीबी जुड़े कार्यकर्तायों की बैठक का आयेाजन श्रीमती हिमांद्री सिंह के आवास में सम्पन्न हुआ जिसमें सरपंच पूर्व सरपंच जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य पूर्व जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष लगभग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बरिष्ठ कार्यकर्ता एंव पत्रकार यदुवंष दुबे ने स्व.दलवीर सिंह द्वारा संसदीय क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो में पर प्रकश डालते हुऐ बताया की विकास पुरूष श्री स्व. दलवीर सिंह को आने वाली 20-25 साल के नव युवक पीड़ी श्री सिंह को भुलती जा रही है। जो आवाश्यक हो गया है, कि नर्मदा माटी के जन्में विकास पुरूष श्री दलवीर सिंह के नाम को अमर एंव जिवंत रखने के लिए विकास पुरूष दलवीर सिंह विकास समिति का गठन किया जाए,जहां उपस्थित समुदाय ने एक स्वर से सर्मथन दिया।
श्री दुबे ने यह भी बताया कि यह विकास समिति एक माध्यम है, जिसके माध्य से गाॅव-गाॅव पुष्पराजगढ़ के 267 ग्रामों की आवादी में पहुचकर विकास समिति के माध्यम से वृक्ष रोपण पर्यावरण षिक्षा,स्वास्थ्य पीडित व्यक्तियों की सेवा उपकार करना एंव क्षेत्र का सर्वागीय विकास यह समिति का उद्देश्य है। इसी माध्यम से समाज एंव समाज के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों का उपकार कर लोगों का सहयोग कर समिति के माध्यम से वह क्षेत्र को सही दिषा देने में सहभागी होकर समाज का सेवा कहलाने का हक प्राप्त कर सकते है। इस कार्यक्रम को जिला पंचायत अनूपपुर के पूर्व संचार संकर्म समिति के सभापति कोदू सिंह ने भी सम्बोधित किया एंव समिति के गठन पर प्रकाष डाला ।
ये रहे उपस्थिति :-
रामसिंह आर्मो जिला पंचायत उपाध्यक्ष,यशोदा सिंह सचिव म.प्र.महिला कागे्रंस कमेटी,जिला काग्र्रेस कमेटी अनुपपुर के सचिव बालकृष्ण शुक्ला,धनन्जय तिवारी,दुर्गेश अग्रवाल अमरकंटक, शम्भूसिंह सरई,धनीराम दमेहड़ी,ललुआ सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रसाल सिंह,अर्जुन सिंह ,करपा पंचायत से वारिष्ठ कार्यकर्ता ललन सिंह सालरगोंदी माधव सिंह पट्टा एंव हीरा सिंह,आषोक जयसवाल,पूर्व सरपंच तोपसिंह मझौली सरपंच शुक्ला सिंह दमेहड़ी सरपंच मझगवां आदि 119 पंचायतों के लगभग सरपंच उपस्थित रहें। कार्यक्रम अन्त में आयोजित दलवीर सिंह विकास समिति की संरक्षक श्रीमति हिमांद्री सिंह ने भी बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत वंदन करते हुए आभार प्रगट किया। एंव स्व. विकास पुरूष दलवीर सिंह विकास समिति को किृ्रयान्यबयन करने के लिए लोगों को आग्रह किया ताकी समिति के माध्यम से समिति के सदस्यों को एक ताकत मिले एंव दलबीर सिंह के बताये गये रास्ते पर चलते हुये क्षेत्र के विकास में सहभागी बने
