
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को द्वारा दसवें उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया भूमि पूजन ( अनिल दुबे की रिपोर्ट )

ग्राम पंचायत खाटी में 1 करोड़ 14 लाख रुपये के लागत से होगा उप स्वास्थ सर्व सुविधा युक्त केंद्र का निर्माण
राजेन्द्रग्राम–

पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा ग्राम पंचायत खाटी में 1 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहा सर्व सुविधा युक्त उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का 14.12.2020 का भूमि पूजन माननीय विधायक जी के कर कमलो द्वारा किया गया इसी तरह माननीय विधायक फुंदेलाल मार्को ने अपने विधान सभा क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बेहद जागरुक हैं जिसके कारण माननीय विधायक जी के अथक प्रयासों से पुष्पराजगढ विधान सभा में स्वास्थ सुविधाओ को लेकर एक नई क्रांति का संचार उदय हुआ है जो निश्चित रूप से पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ सुविधा मुहैया हो सकेगी भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित संजय दिवेदी, सरपंच पति सुभाष सिंह, दीपक सिंह, राजा जयसवाल, कुवर सिंह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तँबोली एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता ग्राम वासियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही !

855036680
855036680
855036680