
मनोज द्विवेदी बने भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष …

मनोज द्विवेदी बने भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष…
अनूपपुर।

संस्कार, सेवा,संपर्क ,सहयोग व समर्पण के पांच सूत्रीय मंत्र पर कार्य करने वाली राष्ट्रवादी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद अनूपपुर ईकाई का नये जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी होगे वे विवेक बियाणी का स्थान लेगें। विंध्य प्रांत के संगठन मंत्री डा.देवेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष विवेक बियाणी व परिषद के पदाधिकारियो की उपस्थिति मे आयोजित बैठक मे सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय मे मनोज द्विवेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही अरविंद कुमार पाठक सचिव व वीरेंद्र सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके साथ भारत को जानो के संयोजक डॉ कौशलेंद्र सिंह, समूह गान संस्कृति सप्ताह के संयोजक एवं महिला सहभागिता शब्द आधारी राठौर को बनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, ग्राम विकास जिला प्रमुख हरिशंकर वर्मा,सामाजिक समरसता नगर प्रमुख मधुकर चतुर्वेदी,डा कौशलेन्द्र सिंह, अरविन्द पाठक, वीरेन्द्र राठौर, राकेश गौतम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। श्री द्विवेदी को अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने व परिषद परिवार के समस्त दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी।
