
पुष्पराजगढ़ में जन जन को जागरूक कर रही वोतमती ( पुष्पराजगढ़ से राजन सिंह की रिपोर्ट )

पुष्पराजगढ़ :-
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकास खंड पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में वृहद मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना था जिसमे लगभग 100 अलग अलग ग्रामो से आई महिलाए हजारो की संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाये उपस्थित होकर कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया उसके बाद सभी महिलाओ ने मतदान की शपथ भी ली फिर मतदाता जागरूकता के लिए एक विशाल रैली निकालकर जनपद कार्यालय से जोहिला नदी तक गई उसके बाद रैली वहा से वापस लौट कर राजेन्द्रग्राम खेल परिसर में समाप्त हुई कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह, जिला प्रबंधक दसरथ झारिया, विकासखंड प्रबंधक पुष्पराजगढ़ मोहम्मद तारिक मालिक, विकासखंड सदस्य पंकज अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुरेश कारपेंटर, अश्वनी सिंह, अर्चना बाजपेई, रश्मि खान उपस्थित रहे…
