
नगर परिषद बिजुरी की बैठक में भिड़े भजपा-कांग्रेस के पार्षद

भाजपा पार्षद के समर्थन में भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
दोनो पक्षों की पुलिस ने ली शिकायत
नगरपालिका परिषद बिजुरी में गत दिवस भाजपा पार्षद व भाजपा मंडल मुकेश जैन पर पार्षद बिकनु बंसल द्वारा मारे जाने के विरोध में रविवार को भाजपा मंडल द्वारा बिजुरी बंद का आहवाहन किया गया था। जिस पर 23 दिसम्बर 2018 को बिजुरी बंद पूर्णतः सफल रहा। भाजपा द्वारा आयोजित बंद को लेकर बाजार में व्यापारियों में अलग-अलग तरह की राय थी। लेकिन आरोपी बिकनु बंसल जो अपराधी प्रवृत्ति का है इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों में एक राय बनी और व्यापारियों ने उक्त घटना के विरोध में बाजार बंद करने का निर्णय लिया और स्वतः अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा।

भाजपा ने निकाली रैली
भाजपा मंडल बिजुरी द्वारा बाजार बंद कराने हेतु अपने सैकडों समर्थक के साथ रैली नगर में निकाल कर नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान भाजपाइयों ने आरोपी बिकनु बंसल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उसे जिलाबदर करने एवं नगरपालिका परिषद की सदस्यता को समाप्त करने की माग कर रहे थे। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष आधाराम वैष्य, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन,भाजपा नेता हनुमान गर्ग, कोतमा मंडल अध्यक्ष,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक आरोपी को दे रहा संरक्षण
भाजपा नेताओं ने आरोपी बिकनु बंसल को नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सुनील सराफ पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य ने कहा कि कांग्रेस विधायक का निगरानी बदमाश, शातिर बदमाश बिकनु बंसल के घर पर जाना ही संदेह उत्पन्न करता है। और वे इस अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं जो समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। उक्त आरोपी ने नगर के ही व्यापारियों को लुटने व जान से मारने की कोशिस किया है जो सर्वविदित है। उक्त घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से एक अपराधी ने भाजपा नेता पर हमला किया है वह निंदनीय है। श्री जायसवाल ने अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोपी बिकनु बंसल पर संरक्षण देने का आरोप काग्रेस नेताओं पर लगाया है। श्री जायसवाल ने कांग्रेस नेताओं को आरोपी को संरक्षण न देने व आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है। श्री जायसवाल ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि शीघ्र ही आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जाती है तो भाजपा जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
सौंपा गया ज्ञापन
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य ने तहसीलदार कोतमा आर.के.सिंह को आरोपी बिकनु बंसल को जिलाबदर करने,नगरपालिका परिषद की सदस्यता समाप्त करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लेख किया है कि यदि आरोपी पर शीघ्र ही कार्यवाही नहीं की गई तो भाजपा जिलास्तर पर आंदोलन करेगी।
पुलिस की चाक-चैबंद रही व्यवस्था
बाजार बंद की सूचना पर पुलिस सुबह से ही सतर्क हो गई थी। एस.डी.ओ.पी. कोतमा एस.एन.प्रसाद व नगर निरीक्षक आर.पी. द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस नगर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी हुई थी। रैली के साथ भी पुलिस साथ-साथ थी। पुलिस की चुस्त व्यवस्था के कारण आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। पुलिस की इस व्यवस्था के लिए स्थानीय जनता ने पुलिस को बधाई दी।
