
अटल जयंती के उपलक्ष्य में फल का वितरण (सुनील गुप्ता की रिपोर्ट )

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में रोगियों के बीच फल का वितरण किया। भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री अजय शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत रोगियों के बीच फल का वितरण किया। शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न अटल हमेशा गरीबों की सेवा के प्रति चिंतित रहे हैं। अपने प्रधानमंत्रीत्वकाल में अटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत की। नपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने लोगों से रोगियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। मौके पर पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम जैन, संतोषी सिंह, सतीश शर्मा, अनु देवी, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा, महामंत्री मधु सिंह, संजीव पांडे, सचिन जैन, मनोज तिवारी, दीपक गुप्ता, सत्येंद्र सोनी, रमाकांत सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
