

पुष्पराजगढ़:-
नेहरू युवा केन्द्र अनुपपुर के माध्यम से आज राजेन्द्रग्राम के स्वसहायता भवन में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओ के जीवन कौशल प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरूआत की गई तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। सम्मानित जनों ने अपने विचार रखे जिनमे मुख्य रूप से पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि नारी है तो दुनिया है नारी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिये नारी के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। नारी यदि शिक्षित होगी तो आनेवाली पीढ़ी को बेहतर तरीके से गढ़ सकती है। जीवन मे बच्चों की पहली गुरु उसकी माता होती है। यह माता रूपी नारी ही जीवन के अधिकांश शिक्षा बाल्यकाल में ही प्रदान करती है। ऐसे में शिक्षित नारी बहते कल का निर्माण कर पाएगी। वही जनपद उपाध्यक्ष सन्तोष पाण्डे ने कहा कि सावित्री बाई वर्तमान में महिलाओं के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हमे शिखना भी चाहिए। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बालिकओ एवं उनके परिजनों से जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि सावित्री बाई फुले को उनका नमन है। उन्होंने बताया भारत की प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले ही हैं उन्हें स्त्री शिक्षा का प्रसार करने वाली प्रथम महिला के रूप में भी जाना जाता है। वो कई समस्याओं के वजूद भी स्त्री शिक्षा को हमेशा बढ़ावा देती रहीं। उनके मार्गदर्शन को अमल में लाते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूत है। और नारी की सम्मान ही हम सब का सम्मान है। साथ ही किशोरी बालिकाओ से कहा कि शिक्षा है तो सब है। आप सभी शिक्षा को मन से ग्रहण करें और राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दें।
ये रहे उपस्थित

मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष संतोष पांडे, कार्यक्रम के अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पुष्पराजगढ़ एसडीएम बाला गुरु के. महिला बालविकाश अधिकार एवं कार्यक्रम संचालित कराने वाले नेहरु युवा केन्द्र अनुपपुर के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
