

पुष्पराजगढ़


साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 1947 में जब अंग्रेज हमारे देश को छोड़ कर जा रहे थे तब उन्होंने हमारे देश के सभी मुखिया प्रबुद्ध जनो के साथ मीटिंग कर एक बात सबके सामने रखी। अंग्रेजों ने सवाल रखा कि हम तो जा रहे हैं पर आप देश को कैसे सम्हाल पाओगे..? देश को कैसे चलाओगे…? तब हमारे राष्टपिता महात्मा गांधी आदरणीय “”बापू”” जी ने कहा कि हम लोक तांत्रिक व्यवस्था के तहत अपने देश को सम्हालेंगे और पंचायती राज्य के माध्यम से गांव – गांव मुखिया नियुक्त कर अपनी लोकतांत्रिक प्रणाली बनायेगे और बापू ने ऐसा ही किया जिससे आज हमारे देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था है। अब हम पूर्ण रूप से अपनी मन पसंद की सरकार चुनने के लिए आज़ाद हैं। इन परिस्थितियों में आज हमें किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहना चाहिए। किसी के बहकावे में आये बिना भय मुक्त होकर मतदान करना ही हमारा दायित्व होना चाहिए। साथ ही तहसीलदार ने नए मतदाताओं स्कूली छात्र छात्राओं से भी आग्रह किया…… आप अपने परिजनों समेत गांव के सभी वर्गों को मतदान करवाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाऐं। सभी कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें!
बी.ई.ओ. पुष्पराजगढ़ नयनभान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में सबसे बड़ा योगदान मतदाताओं का होता है। हमारे इस लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश मे लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें! नए मतदाताओं से अनुरोध है कि सब बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे जिससे राष्ट्र निर्माण में आप सब की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो। तहसीलदार पंकज नयन तिवारी के साथ नायब तहसीलदार अदित्यनारायण द्विवेदी, बी.ई.ओ. नयनभान सिंह, बी.आर.सी. से हरप्रसाद तिवारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
