

नर्बदा सिंह कांग्रेस में हुए सामिल
स्टार टाइम्स की खबर पर लगी मोहर
विंध्य के दिग्गज नेता अजय सिंह (राहुल भैया) द्वारा नर्बदा सिंह को वापस कांग्रेस में बुलाया गया और आज भोपाल में उन्हें कांग्रेस की शपथ दिलाई गई। काफी दिनों से उहापोह की स्थिति में रहे नर्बदा सिंह ने आखिर कांग्रेस की तरफ रुख किया। विरासत सम्हालने के नाम पर घर वापसी की गई है। नर्बदा सिंह ने बताया कि बंगले में कांग्रेस के झंडे की जगह अन्य झंडा देख पिता तुल्य चाचा की राजनीतिक विरासत खंडित होती दिखाई पड़ रही थी। जिसे बर्दास्त कर पाना अब कठिन हो रहा था साथ ही उन्होंने कहा कि मुझ पर दल बदल का ठप्पा लगेगा पर चाचा की छवि कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में रही है उसे जिंदा रखने का हर सम्भव प्रयास करूंगा, उनकी राजनीतिक विरासत सम्हालने पर मुझ पर लगने वाला यह इल्जाम कुछ भी नही है।

नर्बदा सिंह के साथ ये रहे उपस्थित
नर्बदा सिंह ने चाचा चाची की विरासत सम्हालने के नाम पर कांग्रेस में की घर वापसी कर ली है। इधर नाजनीतिक पंडितों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर पूर्वा अनुमान लगाने के लिए सोचना पड़ेगा। उनके साथ रामपाल सिंह पूर्व विधायक, आजाद बहादुर सिंह, रामनिहोर राव, दुर्गा प्रसाद यादव, नीरज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शेख रब्बानी, विनोद ताम्रकार, जररिया खान, गणेश सोंन्धिया, ललन सिंह, अमित सिंह, उमा धुर्वे, शिम्पी अग्रवाल, सीमा सिंह, सन्ध्या सिंह, विजय पटेल, मोनू, चंद्रप्रताप, पुष्पेंद्र शर्मा ये सभी लोकसभा क्षेत्र शहडोल के कांगेस कार्यकर्ता नर्बदा सिंह की घर वापसी के समय उपस्थित रहे।
