
राज्यपाल महोदया ने माँ नर्मदा के किये दर्शन ( अनिल दुबे की रिपोर्ट )

शांति समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की
अनूपपुर के 2 दिवसीय प्रवास के दौरान माननीय राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल ने आज शुक्रवार दोपहर 22 फरवरी को माँ नर्मदा के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल महोदया ने प्रदेश में शांति समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होने मंदिर के पुजारियों से स्थल के पौराणिक महत्व एवं क्षेत्रीय किवन्दितियों की जानकारी प्राप्त की।
पर्यटन की सम्भावनाओं को बढ़ाने हेतु एकीकृत प्रयास आवश्यक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अमरकंटक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहा धार्मिक पौराणिक ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होने क्षेत्र में पर्यटन के विकास हेतु एकीकृत प्रयास करने की समझाइश दी। राज्यपाल महोदया ने माई की बगिया एवं कपिलधारा का भ्रमण किया। राज्यपाल पटेल अनूपपुर की नैसर्गिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो गयीं। कहा कि यह क्षेत्र आध्यात्मिक पर्यटन के लिए भी उपयुक्त है। आर्थिक विकास क्षेत्र के सतत विकास का आधार है। क्षेत्र के विकास को सतत एवं संवहनीय बनाए रखने के लिए स्थानीय निवासियों की सहभागिता महत्वपूर्ण हैं। इस हेतु स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं क्षमता एवं कौशल उन्नयन करने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर ने राज्यपाल महोदया को स्मार्ट सिटी अमरकंटक एवं प्रसाद योजना अंतर्गत भव्य अमरकंटक संकल्पना पर आधारित विकास कार्यों जिनमे प्रकृति संरक्षण के साथ अमरकंटक को पर्यटक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर डिंडोरी सुरभि गुप्ता उपस्थित थीं।
