

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व अनुपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह की अनुशंसा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की सहमति से राजेश कुमार पांडेय निवासी विवेक नगर को इंटक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है राजेश पांडेय लंबे समय से मजदूर व कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं उनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव है वह क्षेत्र में जुझारू व संघर्षशील नेता और बेबाक वक्ता के नाते जाने जाते हैं उनके इंटक जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा साथियों ने उन्हें बधाई दी।
जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन
नवनियुक्त मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने बताया कि पद एक व्यवस्था है और जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन सौंपी है उसे सकुशल निर्वाहन करना मेरा दायित्व है जल्दी पूरे जिले में इंटक की नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी और लोकसभा चुनाव में सशक्त रूप से कार्य करने की रणनीति तैयार की जाएगी उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर व प्रबंधन व प्रशासन से मुलाकात करेंगे और उन समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इन्हाने ने दी बधाई
राजेश पांडे के जिला अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी, सिद्धार्थ शिव सिंह, राजेश द्विवेदी जयंत राव, निरंजन यादव, आशीष त्रिपाठी, चचाई से रावेन्द्र शुक्ला, बंटी जैन जीतू सिंह परिहार, अनिल कुमार पाठक, शक्ति सहित सभी साथियों ने बधाई दी
