

केन्द्र सरकार के प्रति लोगों ने जताया आभार
अन्तत: अनूपपुर मे केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल गयी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश मे 5 नए सेंट्रल स्कूल स्वीकृत किये हैं। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर ,ग्वालियर के नयागांव, एबीरोड आगर—मालवा, अलीराजपुर, श्यामगढ़, मंदसौर मे खोले जाएगें।
अनूपपुर मे केन्द्रीय विद्यालय की मांग वर्षों से की जा रही थी। विगत माह भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने सांसद ज्ञान सिंह के साथ मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर से भेंट कर केन्द्रीय विद्यालय की मांग करते हुए इस हेतु व्यापक पहल की थी। सांसद सिंह की पहल पर अनूपपुर मे केन्द्रीय विद्यालय की सॊगात मिलने से जिले मे लोगों में व्यापक हर्ष व्याप्त है। केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर में खोले जाने के लिये उक्त नेताओं के साथ अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रॊतेल, जिला प्रशासन के साथ स्थानीय मीडिया ने भी समय समय पर काफी पत्राचार कर मामले को आगे बढाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव के ठीक पूर्व भाजपा सांसद की पहल से मिली उपलब्धि से जिले के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। अनूपपुर में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के प्रति सांसद ज्ञान सिंह, पूर्व विधायक रामलाल रॊतेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, नमो एप संभागीय प्रभारी मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला, राजेश शिवहरे, मनोज शुक्ला, अजीत मिश्रा, अरविन्द बियाणी, अजय मिश्रा, राजेश पयासी, रामचन्द्र नायडू, राजन, राजनारायण द्विवेदी, चैतन्य मिश्रा, अमित शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, हिमांशू बियाणी के साथ अन्य गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है।
श्रेय लेने की मची होड

केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर मे घोषित होते ही लोगों मे श्रेय लेने की होड मच गयी। कांग्रेस ने इस मामले मे मुख्यमंत्री कमलनाथ को आभार देना शुरु किया तो सोशल मीडिया मे लोग जम कर मजे लेने लगे। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि ट्रांसफर पोस्टिंग मे उलझी कमलनाथ सरकार के पास ऐसे मामलों के लिये अभी समय ही नहीं है। चुनाव नजदीक होने के कारण श्रेय लेने की लोगों में होड सी मच गयी है। बहरहाल अनूपपुर जिले की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने से लोगों मे हर्ष व्याप्त है।
