

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र-12 शहडोल चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि संसदीय क्षेत्र -12 में कुल 1646230 मतदाता हैं। 843476 पुरुष, 802732 महिला एवं अन्य 22 मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र 12 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र -84 जयसिंहनगर में 120656 पुरुष, 114668 महिला एवं अन्य 2 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -85 जैतपुर में 118121 पुरुष, 113174 महिला एवं अन्य 10 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -86 कोतमा में 76994 पुरुष, 72391 महिला एवं अन्य 1 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -87 अनूपपुर में 85768 पुरुष, 80891 महिला एवं अन्य 3 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -88 पुष्पराजगढ़ में 94291 पुरुष, 93385 महिला मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -89 बाँधवगढ़ में 108307 पुरुष, 102608 महिला एवं अन्य 3 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र -90 मानपुर में 118926 पुरुष, 111754 महिला मतदाता एवं विधानसभा क्षेत्र -91 बड़वारा में 120413 पुरुष, 114668 महिला एवं अन्य 2 मतदाता हैं।
शहडोल संसदीय क्षेत्र में कुल 2187 मतदान केंद्र हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र -84 जयसिंहनगर में 298, विधानसभा क्षेत्र -85 जैतपुर में 315, विधानसभा क्षेत्र कोतमा-86 में कुल 199, विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर-87 में 220 मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ में कुल-88 में 273 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र -89 बाँधवगढ़ में 269, विधानसभा क्षेत्र -90 मानपुर में 314 एवं विधानसभा क्षेत्र -91 बड़वारा में 299 मतदान केंद्र है।
