थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत अमरकंटक शहडोल मार्ग में पड़ने वाले ग्राम शिवरिचन्दास में अनियंत्रित बलोरो ने बाईक सवार को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाईक सवार दो युवक बाईक से दूर जा गिरे। दोनो ही युवकों को गम्भीर चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोमल सिंह पिता सुखलाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुरुसोतम पिता नरेंद्र सिंह 24 वर्ष दोनो निवासी मझीटाटोला ग्रामपंचायत धनपुरी हीरोहोण्डा सोल्ड गाड़ी से राजेन्द्रग्राम से अपने घर मझियाटोला की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलोरो MP18 – C3899 अनियंत्रित होकर बाईक से जा टकराई। घटना स्थल पर जन चर्चा थी की बोलेरो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इधर दोनो ही घायलों को समुदायिक स्वास्थ केंद्र राजेन्द्रग्राम लाया गया। जंहा दुर्घटना में कोमल सिंह के बाएं पैर में फैक्चर के साथ सर पर गम्भीर चोट को देखते हुए हुऐ जिला चिकित्सालय अनुपपुर के लिए रेफर किया गया है। वंही दूसरे घायल पुरुषोत्तम की हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक बताई जा रही है।