

जिले के समस्त मतदाताओं तक लोकतंत्र का संदेश पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विविध प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान में शासन के सभी विभागों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा सतत रूप से प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश की पालना में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आजीविका स्व सहायता समूहों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, मतदाता संवाद, मतदाता शपथ आदि कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। उक्त अनुक्रम में लतार, बैरीबांध, बरहाटोला, बहेराबांध, बेनीबारी, परासी, झाईताल, केल्हौरी, राजेन्द्रग्राम, बदरा, सरई पतेरा, हर्रि, गोहंड्रा, करपा, चचाई वीरान, मानपुर, कुई, गिंजरी, छुलहा, अहिरगवां, पिपरहा, मनमारी एवं पिपरिया ग्राम में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रंगोली एवं रैली के माध्यम से आँगनवाड़ी कार्यकर्ताएँ बता रही हैं मतदान का महत्व
मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग कर देश के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र को सशक्त करने में अपनी भूमिका निभाना हर एक मतदाता का नैतिक दायित्व है। उक्त संदेश को हर एक मतदाता तक पहुँचाने के लिए आँगनवाड़ी कार्यकर्ताएँ सतत रूप से लगी हुई हैं। अनूपपुर जिले के चारों विकासखंडों में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाता पाठशाला रैली रंगोली आदि के माध्यम से लोकतंत्र के संदेश का प्रसार किया जा रहा है।
