

अच्छे संस्कार बड़े बुजुर्गों से प्राप्त होते हैं। बड़े जैसा करते हैं बच्चे वैसा सीखते हैं। कोतमा में एक ऐसा ही परिवार है यहाँ के बुजुर्गो ने अपनी आगामी पीढ़ियों को लोकतंत्र को सशक्त करने के संस्कार सिखाए हैं। यही वजह है कि आज लोकतंत्र के महापर्व को मनाने विधानसभा क्षेत्र कोतमा में स्वरूप चंद्र जैन (उम्र 85 वर्ष) एवं उनकी पत्नि कमला जैन (उम्र 82 वर्ष) के साथ उनके तीनो बेटे और बहुएँ कैलाश जैन (उम्र 58 वर्ष) पत्नि रजनी जैन (उम्र 54 वर्ष ), राजेंद्र जैन( उम्र 50 वर्ष) प्रमिला जैन (उम्र 48 वर्ष), सुमेर जैन (उम्र 48 वर्ष) पत्नि समता जैन (45) समेत पोते ऋषभ जैन (31) ने मतदान केंद्र क्रमांक 95 में जाकर मतदान किया।
