
जीवन में दो महापुरुष देखे, ‘गांधीजी’ जिन्हे मेने पढ़ा, दूसरे ‘मोदीजी’ जिनके साथ देश चल रहा शिव राज सिंह चौहान

इंदौर| मध्य प्रदेश दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश वासियों को करोड़ों की सौगात दी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 378 नगरीय निकायों के करोड़ों लोगों को सुविधाएं देने वाली योजनाओं का रिमोर्ट से ई लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं, सीएम ने कहा मैंने अपने जीवन में दो महापुरुष देखे हैं, एक को सिर्फ पढ़ा है और दुसरे को देखा है| ऐसे महापुरुष जिनकी बातों का जनता पर गहरा असर होता है। पहले महात्मा गांधी। गांधीजी जो कह देते थे, वो देश करता था। गांधीजी ने कहा- विदेशी वस्तुओं का त्याग करो, देश ने त्याग कर दिया, दांडी मार्च करों, पूरा देश चल पड़ा। अब प्रधानमंत्री जी हैं, जिनके आह्वान पर देश ने स्वच्छता को अभियान बनाया और गैस की सब्ससिडी छोड़ दी, लाखों गरीब परिवार को गैस कनेक्शन मिल गया|
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के राज में मध्य प्रदेश बीमारू था, लेकिन आज स्मार्ट प्रदेश है| देश में स्वच्छतम शहरों की उपाधि और प्रदेश के समग्र विकास के साथ ही हम आज स्मार्ट प्रदेश बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर हैं| हम प्रधानमंत्री के सपनों को मिलकर पूरा करेंगे। बेटियों को पढ़ाएंगे और आगे बढ़ाएंगे| सीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा दुनिया में हम शांति चाहते हैं, किसी को छेड़ना नहीं चाहते, लेकिन कोई छेड़ेगा, तो छोड़ेंगे भी नहीं|

मुख्यमंत्री ने कहा जब मैं अमेरिका गया था और मैंने वॉशिंगटन की सड़कों को देखा तो कह दिया कि यहां से अच्छी तो इंदौर की सड़के हैं। इस पर कांग्रेस के लोगों ने हल्ला मचाया। लेकिन आप देख लीजिए, इंदौर का सुपर कॉरिडोर वाकई वॉशिंगटन की सड़कों से बेहतर है। उन्होंने लोगों से पुछा क्या इंदौर की सड़कें अच्छी नहीं है| उन्होंने कहा आज इंदौर बहुत आगे निकल गया है। यह तेजी से विकास कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर है।
