
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18 से 20 जून तक आएगा मानसून

रायपुर।
केंद्रीय मौसम विभाग ने मानसून का बेसब्री से इंतजार करने वालों को झटका दे दिया है। मानसून इस साल केरल में छह दिन देरी से पहुंचने वाला है, यानी एक जून की जगह छह-सात जून को। स्पष्ट है कि जब केरल में मानसून छह को पहुंचेगा तो जगदलपुर में यह 16 को पहुंचेगा। रायपुर में 18-20 जून के करीब। मई तो मई, जून के भी 15 दिन कोई राहत के आसार नहीं हैं।
प्रदेश के मौसम में बीते तीन दिनों में खासा उतार-चढ़ाव हुआ है। कुछ जिलों में तापमान घटा, बढ़ा और फिर घटा है तो कहीं स्थिर रहा। इसके पीछे वजह है बिहार के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवात। साथ ही एक द्रोणिका जो विदर्भ तक बनी हुई है। इनके चलते गुरुवार की शाम को रायपुर के आसमान में बदल छाए रहे, हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन भर की तपिश से शाम को हल्की राहत मिली।

मगर यह ज्यादा देर के लिए नहीं है। शुक्रवार से एक बार फिर तापमान रफ्तार पकड़ने जा रहा है। पारा जो अभी 42.7 डिग्री है, शुक्रवार को 43.5 डिग्री के पार होगा। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान से आने वाली हवा के चलते गर्मी फिर बढ़ेगी। मौसम विभाग शनिवार को प्रदेश में ‘लू’ की चेतावनी भी जारी कर सकता है।
साल- मानसून कब आया केरल
2014- 6 जून
2015- 5 जून
2016- 8 जून
2017- 30 मई
2018- 29 मई
ये मानसून की घोषणा के कुछ पैरामीटर्स
1- उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान, 2- प्री मानसून में बारिश उत्तर पेनिनसुला, 3- उत्तर चाइना समुद्र में आउटगोइंग लो वेव रेडिएशन (ओएलआर), 4- उत्तर-पूर्व हिंद महासागर में लोवर ट्रोपोस्फेरिक जोनल में हवा की स्थिति।
शहरों का तापमान
शहर- मंगलवार- बुधवार- गुरुवार
रायपुर- 42.1- 43.4- 42.7
बिलासपुर- 43.0- 44.0- 44.0
पेंड्रारोड- 39.0- 40.5- 39.9
अंबिकापुर- 38.4- 40.0- 39.6
जगदलपुर- 35.2- 37.6
दुर्ग- 43.6- 43.4
राजनांदगांव- 00- 42.7- 42.6
अभी जो डेटा आया है उसके मुताबिक मानसून कुछ देरी से आ सकता है। अगर केरल में आने में ही देरी होगी तो बिल्कुल छत्तीसगढ़ और रायपुर में तो स्वाभाविक है कि देरी होगी। फिलहाल अभी अच्छी गर्मी जारी रहेगी। – एचपी चंद्रा, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र
