
विकास पुरुष स्व. दलबीर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई ( यदुवंश दुबे की कलम से )

पुष्पराजगढ़।
2 जून 2019 दिन रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री विकास पुरुष स्व. दलबीर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र रुद्रप्रताप सिंह दामाद नरेन्द्र सिंह मरावी ने उनके समाधि पर भारी हुजूम के साथ पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा पाठ किया। जहां मंत्रों का उच्चारण पूज्य पण्डित यदुवंश दुबे जो सिंह के साथी रहे जिन्होने 19वीं पुण्यतिथि पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ श्रद्धांजली दिये साथ ही जयसिंह नगर विधायक जयसिंह मरावी (पूर्व मंत्री म.प्र. शासन) ने भी शिरकत कर श्रद्धांजली अर्पित किया वहीं पुष्पराजगढ़, कोतमा, शहडोल, बड़वारा, अनूपपुर, उमरिया से सिंह के चहेते लोग भी पंहुचकर श्रद्धांजली दी एवं विकास पुरुष दलबीर सिंह को याद किया।
