

पलामू,
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुरपंचायत के नगड़ी गांव निवासी 50 वर्षीया कलावती कुवंर की आंख फोड़कर व पीट-पीटकर स्कूल परिसर में हत्या कर दी गई। मृतका कलावती का शव गांव के ही राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के किचेन शेड में पाया गया। वह नगड़ी राजकीयकृत उमवि में रसोइया के रूप में कार्यरत थी। घटना शनिवार रात की है। कलावती कुवंर का शव स्कूल परिसर में मिलने की खबर सुनकर रविवार को गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पांकी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। मृतका के शरीर पर गहरे जख्म का निशान है। उसकी एक आंख फोड़ दी गई है। शव देखने से लगता है कि सुआ से मृतका की आंख फोड़ी गई है। मृतका के पुत्र अजय भुइयां ने बताया कि उनकी मां पिछले 5-6 साल से गांव के इस स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत थी। शनिवार को देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान रात में उक्त विद्यालय के किचेन शेड भवन के अंदर उसका शव पाया गया।
मृतक के बेटे ने कहा कि उनकी मां की एक आंख फूटी पाई गई। शरीर के अन्य जगहों पर गहरे जख्म के निशान हैं। इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पांकी थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजन ने किसी पर शक नहीं जताया है।

इधर परिजन ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतका कीबहू कविता देवी ने बताया कि वे ग्लास लेकर स्कूल से तेललाने की बात कहकर शाम को घर से निकली थीं। देर रात तकनहीं लौटने पर परिजन स्कूल पंहुचे तो देखा की स्कूल केकिचेन शेड भवन का ताला बरामदा में गिरा है। अंदर उनकीसास का शव पड़ा है। बताया जाता है कि कलावती के पास हीस्कूल के किचेन शेड भवन की चाबी रहता थी।
अंधविश्वास या पारिवारिक विवाद हो सकता है हत्या का कारण
बताया गया कि रसोइया कलावती कुवंर की हत्या के पीछे अंधविश्वास या पारवारिक विवाद हो सकता है। घटना स्थल पर मौजूद कई ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि कई माह पूर्व गांव में अंधविश्वास को लेकर बैठक हुई थी। स्कूल में पहले सात रसोईया थीं। बाद में चार रसोईया को हटा दिया गया। रसोईया को लेकर भी विवाद हुआ था। तीन दिन पूर्व बीड़ी पत्ता के कार्य कर रहे कई लोगों ने रसोईया कलावती कुवंर से बीड़ी पत्ता स्कूल में रखने केलिए चाबी मांगी थी। नहीं देने को लेकर तू-तू मैं मैं हुई थी। हालांकि हत्या के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिसिया जांच में ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
