
मोदी बोले, धर्म-जाति से ऊपर है योग, दुनिया को दी बधाई…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में 30 हजार से अधिक लोगों के साथ आसन-प्राणायाम किया..

रांची।
International Yoga Day 2019 Live Updates – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि योग धर्म और जाति से ऊपर है। इसे आदमी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। योग दिवस पर पीएम ने शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इसके मनाए जाने के विशेष मायने हैं।
5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) में शामिल होने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) गुरुवार रात को ही रांची (Ranchi) पहुंचे। वे रांची (Ranchi, 5th International Yoga Day 2019) की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं। रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम (Narendra Modi) के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है। रांची में हो रहे 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ…

08:20 AM : एयरपोर्ट के लिए निकले पीएम
5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना होने के लिए प्रभात तारा मैदान से रांची एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। मुख्य कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पीएम ने कुछ समय लोगों के साथ बिताया। इस दौरान लोग पीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिख रहे थे। पीएम जिस ओर भी गए उनकी तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। कार्यक्रम स्थल से लोग अब बाहर निकल रहे हैं।
08:00 AM : लोगों से हाथ मिला रहे पीएम
आसन-प्राणायम का मुख्य कार्यक्रम रांची के प्रभात तारा मैदान में समाप्त हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग प्रेमियों के बीच पहुंचे हैं। वे लोगों से हाथ मिला रहे हैं। जनमानस में अपने चहेते प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
07:45 AM : पीएम की अगुआई में बह रही योग की गंगा
झारखंड की राजधानी रांची आज ऐतिहासिक पल का गवाह बना है। 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चहुंओर योग की गंगा बह रही है। पीएम मोदी यहां समर्पण भाव से योग के विभिन्न आसन करते दिख रहे हैं।
07:25 AM : प्रभात मैदान में 30 हजार से अधिक लोगों के साथ पीएम कर रहे योगाभ्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में 30 हजार से अधिक लोगों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। डा. ईश्वर विश्वरेड्डी यहां सभी को अलग-अलग आसनों का अभ्यास करा रहे हैं।
