

पुष्पराजगढ़,
जिला मुख्यालय के तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा में बने बांध में दो बच्चों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पुष्पराजगढ़ के राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम बसनिहा स्थित डेम मैं महेंद्र उम्र 7 वर्ष व गगन उम्र 9 वर्ष दोनो बच्चे ग्राम बसनिहा के रहने वाले हैं। घटना के शिकार हुए दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद अपने अन्य दो साथियों के साथ साम 5 बजे बांध की और घूमने गए, जहां दोनो बच्चों महेन्द्र और गगन ने नहाने के लिए डेम मैं छलांग लगा दी और घटना के शिकार हो गए साथ में गए 2 अन्य बच्चे वहां से डर कर घटना स्थल से भागे और गांव पहुंच कर गगन व महेंद्र की डूबने की सूचना परिजनों सहित ग्रामीणों को दी, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना समय से दी गयी पर 11 बजे तक घटना स्थल पर गोताखोर नही पहुंचे सके जिसका आक्रोश ग्रामीणों में देखने को मिला। गोताखोर की टीम ना आने के कारण स्थानीय मछुवारों ने शवों को बाहर निकाला, स्थानीय जन समूह के साथ पुलिस बल और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे। शवों का रविवार की सुबह पंचनामा करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
