

पुष्पराजगढ़। अमरकंटक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघनी भामर में दिनांक 13/05/2020 को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सम्हारू सिंह पिता जोगी सिंह धुर्वे ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया की तीरथ सिंह पिता हेमा सिंह मसराम ४८ वर्ष एवं सुन्दे सिंह पिता चिट्ठू सिंह मसराम ४५ वर्ष दोनो अपने खेत कृषि कार्य के लिए गए हुए थे, रात को दोनो के घर वापस नही आने पर दूसरे दिन उनकी तलाश की गई। जहां दोनों का शव खेत में पेड़ के नीचे में मिले। बुधवार को अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश तथा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
