Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थीं राजकुमार की बेटी:खुद को उनकी पत्नी बताने लगी थीं, परेशान होकर शाहिद ने दर्ज कराई थी शिकायत

गुजरे जमाने के फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी। वहीं से वो शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थीं।

वास्तविकता शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी कि अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थीं। शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।

शाहिद की कार के बोनट पर बैठ जाती थीं
रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था। शाहिद जब भी घर से बाहर निकलते, वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थीं। यहां तक ​​कि वो शाहिद की कार की बोनट पर भी बैठ जाया करती थीं।

हालांकि वास्तविकता का ये प्यार एकतरफा था। शुरुआत में तो शाहिद ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब वो पूरी तरह परेशान हो गए तो उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा।

सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद सफल नहीं हो पाईं
वास्तविकता पंडित ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वे मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। एक सुपरस्टार की बेटी होने के बाद भी वास्तविकता को बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली।

पब्लिसिटी पाने के लिए उन्होंने शाहिद कपूर के नाम का इस्तेमाल जरूर किया लेकिन ये भी उनके करियर को आगे नहीं बढ़ा पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद के चक्कर में उन्होंने एक्टिंग, डांस और फिटनेस क्लासेस वगैरह सब छोड़ दिया। वो दिन-रात शाहिद के अपार्टमेंट के आसपास रहने लगीं थीं।

पढ़ी लिखी हैं ‘वास्तविकता’, कोई बीमारी भी नहीं थी..
कहा जाता है कि वास्तविकता को कोई भी बीमारी नहीं थी। वो काफी पढ़ी लिखी भी हैं। उन्होंने न्यूयार्क से अपनी डिग्री पूरी करने के बाद मुंबई में एक्टिंग सीखी थी।

उन्हें लेकर डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ बनाई, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

दो भाइयों में एक बहन हैं वास्तविकता
राजकुमार ने 4 दशकों तक बॉलीवुड की लगभग 70 फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए आज भी याद किया जाता है। राजकुमार अक्सर अपनी फिल्मों में शाही अंदाज में नजर आते थे और ये अंदाज उन पर जंचता भी था।

राजकुमार का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था, उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। उन्होंने एक्टर बनने के लिए सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ दी थी। उनके तीन बच्चे हुए जिसमें दो बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनि राजकुमार और एक बेटी वास्तविकता हुई। वास्तविकता फिलहाल कहां हैं और क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles