Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपाइयों ने पौधरोपण व मिष्ठान बाटकर मनाया मुख्यमंत्री का 51वां जन्मदिन |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन भाजपाइयों ने सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क व सांसद संवाद केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपकर मनाया।वही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर व बाटकर खुशी मनाई और उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की।इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह ने कहा मुख्यमंत्री का जन्म विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हुआ था।इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन विभिन्न प्रकार के पौधों को रोप कर मनाते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री के 51 वें जन्मदिन पर सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में इमली,जामुन,अमरूद,अर्जुन, नीम आदि के पौधे लगाए गए।डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है.भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्त्व में सांसद संवाद केन्द्र पर पौध रोपण किया गया।रघुवंशी ने सीएम योगी के लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि सीएम योगी ने राज्य में प्रो-पीपल गवर्नेंस सुनिश्चित किया है.इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य,प्रीति प्रकाश,संजय सोमवंशी,लक्ष्मी सिंह, राम अभिलाष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कोकिला तिवारी, विनोद मिश्रा,डाॅ रामचरित पाण्डेय, अरूण द्विवेदी,संतोष दूबे,रेनू सिंह,दिनेश चौरसिया,प्रवीण मिश्र,अरूण कुमार तिवारी,राज कुमार सोनी,डाॅ सुजीत सिंह,रजनीश मिश्र, निर्भय सिंह,मंजू तिवारी,रचना अग्रवाल,अंकित अग्रहरि, पप्पू पाण्डे,
प्रदीप मिश्रा, राहुल भान मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, गनेश राणा, धर्मेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles