Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ भाजपा ने फूंका 2024 चुनाव का बिगुल |

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने मिशन -2024 के लिए विजय का बिगुल फूंक दिया है।टिफिन के साथ आयोजित बैठक में भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनको मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया है।पयागीपुर स्थित बीजेपी जिला कार्यालय पर सुलतानपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया।वक्ताओं ने फ्री राशन उज्जवला, आयुष्मान,पीएम आवास, बिजली, किसान सम्मान निधि सहित तमाम जनहित की योजनाओं की चर्चा की।कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह रानू एवं सहसंयोजक आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने बेहतर कानून व्यवस्था और जंगलराज खात्में की चर्चा की।पूर्व मंत्री ने गरीबों तक पहुंच रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कहां भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चुनाव की दृष्टि से जुटने का आवाह्न किया।सम्मेलन में 4 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन की विशेषता ये रही कि कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और एक दूसरे से भोजन को बांट कर खाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाॅ
डाॅ एमपी•सिंह,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, आनन्द द्विवेदी,अजय सिंह लीडर,छेदीलाल मौर्या, इन्द्रदेव मिश्र,विनोद कुमार पाण्डेय,अखिलेश जायसवाल,राम नारायन उपाध्याय, लक्ष्मीकांत तिवारी, संतोष पाण्डेय,कंचन जमुना कोरी,देवी प्रसाद पाण्डेय, मनीराम कोरी,राम अचल प्रजापति, इन्द्रपाल सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,अशोक यादव, काली सहाय पाठक, मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह,सुभाष वर्मा,शिव प्रकाश उपाध्याय,सूर्य नारायन पाण्डेय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कृष्ण कुमार सिंह, आईटीसेल जिला संयोजक संजय उपाध्याय, धर्मेन्द्र द्विवेदी, कोकिला तिवारी, लक्ष्मी सिंह,पुष्पा श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा,दान बहादुर तिवारी,आरपी मिश्र,डीपी श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी,प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles