Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही संवेदनशील सरकार : मेनका |

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने गुरूवार को केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कि केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर देती है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना व धारा – 370 को समाप्त करना सरकार के महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा सरकार के 9 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक रहे है।सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की अपनी नीति पर कायम है।उन्होंने कहा सरकार की हर योजना गरीब के जीवन में खुशहाली ला रही है।लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेद भाव के किया जा रहा है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा 2014 से पहले जब देश के लोग अखबार व टीवी देखते थे तो केवल समाचारों में 2G ,3G, कोयला घोटाला जैसे स्कैम मिलते थे। 2014 के बाद ऐसी सरकार आई है जब अखबार या टीवी खोलने पर कोई ना कोई नई स्कीम मिलती है।उन्होंने कहा पहले स्कैम मिलता था अब स्कीम मिलती है।यह बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।उन्होंने सरकार की जनधन,हर घर जल योजना योग दिवस, गैस कनेक्शन सहित कई उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की।लोगों से 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने के लिए कमल पर वोट देने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा आज की सरकार संवेदनशील है।आप मांगते है और सरकार सुनती है और आपको देती है।सांसद ने कहा प्रधानमंत्री ने औरतो की मुसीबत समझी और गरीबों को पीएम आवास दिए।सुलतानपुर में 1•40 गरीब को आवास मिला है।1लाख पात्र परिवारों को सितम्बर के बाद पीएम आवास मिलेगा।उन्होंने कहा पहले की सरकारों में विद्युत सप्लाई बहुत कम आती थी।आज सरकार शहरों को 24 घंटे बिजली दे रही है।जिले में 700 ट्रांसफार्मर बदले गए है।विद्युत व्यवस्था सुदृढ करने के लिए 600 करोड़ रूपए आए है।प्रबुद्ध सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ वीपी सिंह ने की।उन्होंने आए हुए प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट किया। संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ अनुराग पाण्डेय ने किया।सम्मेलन में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,सुमन सिंह, आनन्द जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, डाॅ अरविन्द सिंह, आलोक आर्या,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनन्द चौबे, शशिकांत पाण्डेय,डाॅ प्रीति प्रकाश, भोलानाथ अग्रवाल, प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह, प्रात्येश सिंह बंटी, अखिलेश जायसवाल,प्रदीप शुक्ल, गोविन्द तिवारी, आकाश जायसवाल, संजय सोमवंशी, सुभाष वर्मा,अखिलेश सिंह, राम अभिलाष सिंह, सूर्य नारायन पाण्डेय, संदीप पाण्डेय,प्रधान संतोष सिंह,मंजू तिवारी,रेनू सिंह, इन्द्रदेव मिश्र , शिवाकांत मिश्र, विनोद कुमार पाण्डेय
सहित सैकड़ो प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles