Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा-शिवसेना गठबंधन में आई दरार! CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने की इस्तीफे की पेशकश

शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा में तकरार की खबरें सामने आई है। सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने तक की बात कही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को बचाने के लिए वे अपना पद तक छोड़ सकते हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमाती दिख रही है। शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा में दरार की खबर सामने आई है। दरअसल, दोनों पार्टियों में तकरार उस समय देखने को मिली जब सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। 

इस मामले को लेकर तकरार

  • कुछ दिनों पहले डोंबिवली में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी नंदू जोशी पर एफआईआर दर्ज की थी।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे शिवसेना की चाल बताया और मानपाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर के पीछे शिंदे गुट का हाथ बताया।
  • इसके बाद डोंबिलवी में मंत्री रविंद्र चौहान के नेतृत्व में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने शिंदे गुट का साथ न देने का फैसला किया। 
  • डोंबिवली में बैनर को लेकर भी विवाद
  • इससे पहले भी दोनों पार्टियों में खींचतान देखने को मिल चुकी है। हाल ही में डोंबिवली-दिवा शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे थे। सीएम शिंदे के आने से पहले शहर में लगाए गए बैनर पर भाजपा नेता व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोटो नहीं लगाया गया था, जिसपर भाजपा ने नाराजगी भी जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles