Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रधानमंत्री ने देश को दी नई दिशा हुआ अभूतपूर्व विकास : सीताराम वर्मा |

लंभुआ में बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर निजी प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता की।उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व है, जिनके नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया की तुलना में दोगुनी गति से आगे बढ़ विकास कर रहा है. 9 साल में भारत 11वें से 5 वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना गया है.विधायक सीताराम वर्मा ने अपनी व सरकार की तमाम उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है।पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उन 11 करोड़ छोटे किसानो के जनधन बैंक खातों में ₹6000 सालाना के हिसाब से 2.5 लाख करोड़ भेजे हैं जिनकी पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कभी सुध नहीं ली थी।वहीं गेंहू पर 775 रूपए और चावल पर 730 रूपए एमएसपी की बढ़ोत्तरी की गई है। 2014 के पहले जहां किसानो की मासिक आय 6,426 रूपए थी आज बढ़कर 10,248 रूपए हो गई है।विधायक ने कहा सुल्तानपुर में 4 लाख 61 हजार 305 किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने मजदूर व गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रत्येक मंडल में अटल विद्यालय खोला है।जिसमें गरीब बच्चों को निःशुल्क सुविधाएं मिलेंगी।जनपद में 4 लाख 15 हजार 563 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।इसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है।उन्होंने बताया पर्यटन योजना अंतर्गत बरियार शाह के विकास हेतु ₹96 लाख स्वीकृत कराए गए हैं।केन्द्र की जल जीवन मिशन योजना के तहत 2024 तक हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस वार्ता में मण्डल अध्यक्ष संजय सरोज,भाजपा नेता एलके दुबे एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles