Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री यूपी में जीतेंगे 80 की 80 सीटें : खन्ना |

केन्द्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सांसद मेनका संजय गांधी के संयोजन में जनसभा का आयोजन हुआ।खुर्शीद क्लब मैदान में आयोजित जनसभा में सूबे के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मोदी सरकार के 9 वर्षों का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा खेती।और किसानों के लिए मोदी सरकार ने सर्वाधिक काम किया है।पीएम देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का मानते है।उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को डबल फायदा दिया है।2015 में जब धरती पुत्र की सरकार थी।तब उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 11 हजार 486 किसानों की सूची तैयार की लेकिन किसी गरीब को मकान नही दिया।जब यूपी में योगी मुख्यमंत्री बने तो डबल इंजन की सरकार ने यूपी में 52 लाख आवास दिया।19 हजार गांव और 1 करोड़ 18 लाख लोगों को फ्री कनेक्शन दिया।उन्होंने कहा मोदी जी को सऊदी अरब,यूएसए,अफगानिस्तान, रूस सहित दुनिया के 10 देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है।पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान जोड़ा।और आज अनुसंधान के बल पर देश फिर से महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।वित्त मंत्री ने कहा हमारी नीति और नियत साफ है।हमारे पास मजबूत नेतृत्व है।पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।वित्त मंत्री ने कांग्रेस को कंफ्यूज विचारधारा वाली पार्टी बताया।उन्होंने कहा कांग्रेस, जेडीयू, सपा सहित विपक्ष में कोई ऐसा नेता नहीं जो 2024 में पीएम मोदी का मुकाबला कर सके।उन्होंने बताया शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओ के दृष्टि से 2014 से अबतक कुल 225 नए मेडिकल कॉलेज ,7 नए IIM व IIT तथा देश भर में 320 नए विश्वविद्यालय खोले गए।उन्होंने अपने संबोधन के अंत में मंच से कहा मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री और जनता के आशीर्वाद से यूपी में भाजपा 80 की 80 सीटे जीतेगी।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव के अल्पसंख्यक पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के लोगों का समूह बनाकर एनडीए से मुकाबला करने की बात पर तंज कसते हुए मीडिया से कहा कि मुंगेरीलाल के सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है।उनको 224 सीटें देकर जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। 5 साल तक पूरी स्वतंत्रता के साथ सरकार चलाने का मौका मिला था।जिसका पुराना रिकॉर्ड है।उसी के आधार पर भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। उन्होंने बिजली कटौती पर कहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ठोस उपाय किया जा रहा है जल्द ही रोस्टर के हिसाब से बिजली जनता को मिलेगी।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश में 1•85 लाख करोड़ रूपए का रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन हो रहा है।सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनाजों की एमएसपी को बढ़ाया है।उन्होंने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने अपनी तमाम उपलब्धियों और 4 साल में किए गए कार्य को बताया। सांसद मेनका गांधी ने
चार वर्षों में किए गए कार्यो की विस्तार से चर्चा की।उन्होंने
कहा कि बिजली के ट्रांसफार्मर बड़े पैमाने पर बदले गए हैं।और जर्जर तारों को हटाया गया है।सुल्तानपुर में जाम की समस्या से निजात के लिए सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण योजना के साथ कई विकास कार्य किए गए हैं।सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैंने हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों को जोड़ते हुए विकास कार्य करने का कार्य किया है।उन्होंने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहां यूपी में अमन चैन की सरकार है। गुंडागर्दी का राज खत्म हो चुका है।देश व विश्व में प्रधानमंत्री मोदी की धमक बढ़ रही है।आज भारत ग्लोबल एजेंडा सेट कर रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
जनसभा के दौरान मंच पर लोकसभा समन्वयक दुर्गा राय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा,राजेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, प्रवीन कुमार अग्रवाल,रामचन्द्र मिश्रा,पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, अर्जुन सिंह,
ऋषिकेश ओझा, देवमणि द्विवेदी, करूणा शंकर द्विवेदी, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू,पुलकित सिंह,
संजय सिंह त्रिलोकचन्दी,विजय प्रताप त्रिपाठी,संदीप सिंह,आशीष सिंह रानू,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।वही ब्लाक प्रमुख मोतिगरपुर चन्दर प्रताप सिंह, दोस्तपुर प्रात्येश सिंह बंटी, जयसिंहपुर राहुल शुक्ला,लंभुआ डाॅ कुंवर बहादुर सिंह, कुड़वार योगेंद्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य जफर सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी,मोर्चो के जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles