Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रूस में मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी आदेश मिल गए हैं। पुतिन ने कहा, शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति कठिन है, हम इसे स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहे रूस में अब गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। देश में वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वैगनर ग्रुप पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया है।

इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles