मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। राज्य में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मणिपुर के विष्णुपुर जिले में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई। इससे पहले मणिपुर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से इंटरनेट सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया था।
गोलीबारी में दो स्वंयसेवकों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार तड़के खोइजुमंतबी गांव में हुई, जब गांव के स्वयंसेवक एक अस्थायी बंकर में इलाके की रखवाली कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
क्यों भड़की हिंसा की आग?
बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लगभग दो महीने से हिंसा भड़की हुई है। जिसकी वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।