Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मथुरा-वृंदावन की गलियों में यमुना की परिक्रमा, चल रहीं नावें

दिल्ली के बाद अब मथुरा-वृंदावन में यमुना उफान पर है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में चार-पांच फीट पानी भरने के कारण नाव चल रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि मंगलवार को मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर न आएं। वहीं खादर क्षेत्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली के बाद अब मथुरा-वृंदावन में यमुना उफान पर है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में चार-पांच फीट पानी भरने के कारण नाव चल रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि मंगलवार को मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर न आएं।

वहीं खादर क्षेत्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह में पानी भर गया। पश्चिम के जिलों में कहीं बाढ़ का पानी उतर रहा है तो कहीं कटान जारी है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

मथुरा जिले में खतरे के निशान से 1.31 मीटर ऊपर बह रही यमुना में सुबह से ही जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। वृंदावन में छह किमी के परिक्रमा मार्ग में तीन फीट तक पानी जमा है। वहीं आगरा में खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर बह रही यमुना ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles