Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लखनऊ: BL संतोष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक; कमजोर सीटों पर विजय के लिए बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाली BJP अब संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा करने जा रही है। इसका दौर आज यानी शनिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा। BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष दो दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां पर पूर्व में जिन जीतों पर भाजपा कमजोर साबित हुई है, उन सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई। 2024 के चुनाव में विजय के लिए खाका तैयार किया।

यूपी में BJP के महानगर अध्यक्षों के बदलाव के साथ ही प्रकोष्ठों का अभी ऐलान होना बाकी है। इसलिए भी BL संतोष का दौरा अहम माना जा रहा है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा,”9 साल पूरा होने पर अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इन सभी कार्यों में यूपी को पहला नंबर मिला है। हमने घर-घर संपर्क करने का रिपोर्ट कार्ड दिखाया। हमारी पार्टी ने कई विषयों पर चर्चा की। पिछले चुनाव में जो कमियां रहीं हैं उन पर बात हुई। जनता के बीच हमारे कामों को लेकर कार्यकर्ता जा रहे हैं। जो PM और CM की विचार धारा को लेकर काम करना चाहते हैं। उनका भाजपा में स्वागत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles