Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Assam Flood: बाढ़ से  लाख से अधिक लोग प्रभावित; जारी हुआ येलो अलर्ट

असम में बाढ़ के कारण पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। अब भी बाढ़ के कारण राज्य में स्थिति काफी गंभीर है और मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगभग 14 हजार लोगों ने राहत शिविर में शरण ली है जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जल का स्तर और बढ़ सकता है।

लगभग पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार शाम तक 4.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नेमाटीघाट (जोरहाट) और धुबरी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है।

लाल निशान के ऊपर बह रही कई नदियां

लाल निशान के ऊपर बहने वाली अन्य नदियों में पुथिमारी (कामरूप), पगलागिया (नलबाड़ी) और मानस (बारपेटा) शामिल हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बारे में अपडेट रहने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles