मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लाइमाटन थांगबुह गांव में हथियारों से लैस हमलावरों ने ग्राम रक्षा बल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम रक्षा बल लोगों की सुरक्षा में तैनात था। ये घटना रविवार सुबह की है। हालांकि अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। असम राइफल्स के मौके पर पहुंचने के बाद हमलावर भाग निकले।