Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आरा में दो भाइयों ने जुगाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक बाइक:पुराने बाइक को किया मॉडिफाई, 1 रुपए में चलेगी 2.5 KM; यूट्यूब और डिस्कवरी से बनाना सीखा

आरा शहर में दो भाई जुगाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बना रहे हैं। 48 वोल्ट की नॉर्मल बैटरी की मदद से पुरानी पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक में बदल रहे हैं। 20-22 हजार रुपए के खर्च में बाइक मॉडिफाई हो जाता है। इसे चार्ज करने में 6 घंटे लगेंगे, एक बार चार्ज करने पर बाइक 50 KM तक चलेगी। एक बार चार्ज करने में अधिक से अधिक 20 रुपए का खर्च आएगा।

दोनों ने सबसे पहले अपनी बाइक पर यह प्रायोग किया।

दोनों भाइयों ने यूट्यूब और डिस्कवरी चैनल देखकर बाइक को मॉडिफाइ करना सीखा है। हम बात कर रहे हैं आरा शहर के जमीरा गांव के रहने वाले अरविंद शर्मा (32) और सोनू शर्मा (34) की। अरविंद कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं। वहीं सोनू ने इंटर (साइंस) तक पढ़ाई की है। पिता राज कुमार शर्मा लोहे का टूल्स बनाते हैं। पहले दोनों भाई भी पिता के साथ ही काम करते थे।

चार महीने पहले दोनों ने अपना स्टार्टअप शुरू किया। जिसके बाद जिले में इनकी काफी चर्चा है। अब तक इन्होंने अपनी बाइक के अलावे 3 बाइक को मॉडिफाई किया है। इसके अलावे 3 लोगों ने ऑर्डर भी दिया है।

देसी जुगाड़ से पुरानी बाइक को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक।

सबसे पहले अपनी बाइक को किया मॉडिफाई

अरविंद शर्मा ने बताया कि पुरानी इंजन बाइक काफी समय के बाद धुआं देने लगती है। ऐसे में वायुमंडल भी प्रदूषित हो रहा है। साथ ही जो मार्केट में नए इलेक्ट्रिक बाइक आ रहे है वह काफी महंगे है। ऐसे में हमलोगों ने सोचा क्यों पुरानी बाइक को नई इलेक्ट्रिक बाइक बनाया जाए। हम दोनों भाइयों ने पहले अपनी बाइक को मॉडिफाई किया। वह बहुत ही अच्छा काम कर रही है।

6 घंटे चार्ज में 50 KM चलेगी बाइक

वहीं सोनू शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने के लिए पेट्रोल इंजन को हटा दिया। पेट्रोल इंजन से जुड़ी सभी टूल्स को हटा दिया गया है। उसके बाद हमने 48 वोल्ट का बैटरी और उतने की पावर का मोटर भी लगाया गया है। नार्मल बैटरी के साथ बाइक 50 किलोमीटर की एवरेज देती है। इसे चार्ज करने में 6 घंटे लगते हैं। वहीं अगर हम लिथियम बैटरी का इस्तेमाल करें तो तीन घंटे चार्ज हो जाएगी और स्पीड और माइलेज भी बढ़ जाएगा।

यूट्यूब और डिस्कवरी से सीखा बाइक मॉडिफाई करना

उन्होंने बताया कि बाइक के मॉडिफकेशन पर 20–22 हजार खर्च होता है। बाइक में बैटरी, मोटर कंट्रोलर, चार्जर की गारंटी भी हम लोगों दे रहे हैं। सोनू ने बताया कि हमने यह काम यूट्यूब और डिस्कवरी चैनल की मदद से सीखा है। फिलहाल पैसे की कमी की वजह से इतना बड़ा स्टार्टअप नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे लोग हम तक बाइक पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles