spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

13 की उम्र में हीरोइन बनीं आयशा टाकिया:23 साल में इस्लाम कबूल कर छोड़ी इंडस्ट्री, रेप विक्टिम के सपोर्ट में ससुर के खिलाफ खड़ी हुई थीं

टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आयशा टाकिया आज 37 साल की हो चुकी हैं। आयशा ने महज 13 साल की उम्र से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टीवी एड और मॉडलिंग करियर बनाने के बाद जब आयशा फिल्मों में आईं तो उन्हें पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। महज 21 फिल्मों में नजर आईं आयशा अकसर अपने अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी और विवादों के चलते सुर्खियों में रही हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट थीं आएशा टाकिया

10 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मीं आयशा टाकिया के पिता निशित टाकिया गुजराती हिंदू और मां फरीदा मुस्लिम हैं। आयशा ने सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर से पढ़ाई पूरी की और साथ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया। पहली बार आयशा बतौर चाइल्ड एक्टर कॉम्प्लेन के एड में शाहिद कपूर के साथ दिखी थीं। आयशा डिज्नी चैनल के लिए भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्हें महीने के 8 हजार रुपए मिलते थे।

18 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू

आयशा ने साल 2004 में आई अब्बास-मस्तान की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म टार्जनः द वंडर कार से फिल्मों में एंट्री ली। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन बेहतरीन एक्टिंग और ग्लैमर अंदाज में पसंद की गईं आयशा को इसके लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड मिला।

शादी कर बना ली इंडस्ट्री से दूरी

आयशा टाकिया ने महज 23 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की, जो रेस्टोरेंट के मालिक हैं। फरहान समाजवादी पार्टी के लीडर अबू आजमी के बेटे हैं। शादी के लिए आयशा ने इस्लाम कबूल कर लिया और फिल्मों से दूरी बना ली। इस शादी से आयशा को एक बेटा मिकाइल है। फरहान से शादी करने से पहले आयशा का नाम सिद्धार्थ कोइराला (मनीषा कोइराला के भाई) और अश्मित पटेल (अमीषा पटेल के भाई) से जुड़ चुका है।

विवादित बयान पर ससुर के खिलाफ खड़ी हुईं थी आयशा

2014 में आयशा टाकिया के ससुर और समाजवादी पार्टी के लीडर अबू आजमी ने कहा था कि रेप विक्टिम को भी सजा दी जानी चाहिए। उनके इस विवादित बयान पर पूरे देशभर से निंदनीय प्रतिक्रिया मिली थीं। जब ये बात आयशा टाकिया तक पहुंची तो उन्होंने ससुर के खिलाफ कहा था, अगर मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है अगर वो वाकई उन्होंने कहा है तो मैं और मेरे पति हम दोनों इस बात पर शर्मिंदा हैं। हमारी ऐसी मानसिकता नहीं है। ये महिलाओं का अपमान है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सर्जरी बिगड़ने पर उड़ा था जमकर मजाक

2009 में आयशा टाकिया ने ब्रेस्ट इंप्लांटेशन करवाया था। साथ ही उन्होंने अपने चेहरे की मल्टिपल सर्जरी करवाई थीं। जैसे ही आयशा के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सामने आईं, तो लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था।

वीगन रेस्टोरेंट की मालकिन हैं आयशा

मुस्लिम परिवार में शादी करने के बावजूद आयशा न केवल शाकाहारी हैं बल्कि वीगन भी हैं। अपने जैसे ही वीगन खाना पसंद करने वालों के लिए इन्होंने मुंबई में बेसिलिको नाम का एक वीगन रेस्टोरेंट खोला है। फिलहाल 37 साल की आयशा फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर आयशा के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles