- क्यों अलग हुए तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा? सामने आई बड़ी वजह
- क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तमन्ना भाटिया? अफवाहों ने पकड़ी रफ्तार
- ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक साथ नजर आए थे तमन्ना और विजय
- करीबी सूत्र ने बताया ब्रेकअप का सच, क्या यही थी दूर होने की असली वजह?
- फैंस के बीच तमन्ना और विजय की अलगाव की खबरें बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें हाल ही में सामने आई हैं। फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ था कि आखिर दोनों के अलग होने की वजह क्या रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिश्ता तब तनाव में आया जब विजय वर्मा पर घर बसाने का दबाव बढ़ने लगा।
शादी को लेकर असहमति बनी ब्रेकअप की वजह?
रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना भाटिया जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं, जबकि विजय वर्मा अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि यही बात उनके रिश्ते में दरार की मुख्य वजह बनी। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अच्छे दोस्त बने रहेंगे तमन्ना और विजय
इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के ये दोनों एक्टर्स अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहने का फैसला किया है। एक करीबी सूत्र ने कहा, “तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कुछ हफ्ते पहले एक कपल के तौर पर अलग हो गए थे, लेकिन वे दोस्ती बनाए रखने की योजना बना रहे हैं। दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” अभी तक न तो तमन्ना और न ही विजय ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।
साल 2022 से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने साल 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में सुजॉय घोष के सेगमेंट में एक साथ देखा गया था, जो जून 2023 में रिलीज हुई थी। लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद, तमन्ना ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते की पुष्टि की थी।

विजय ने प्राइवेसी को लेकर दी थी प्रतिक्रिया
एक इंटरव्यू में विजय वर्मा ने कहा था कि वे अपने रिश्ते को छिपाते नहीं हैं, लेकिन प्राइवेसी को महत्व देते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके फोन में कपल की हजारों तस्वीरें हैं, लेकिन वे उन्हें सिर्फ अपनी यादों के लिए रखते हैं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता खत्म होने की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, दोनों अभी भी दोस्त बने रहना चाहते हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।