Pushpa 2 Box Office Day 42: भाऊ मान भी जा! खत्म नहीं हो रहा पुष्पा की गाड़ी का पेट्रोल, खाते में भरे इतने करोड़

0
59

Pushpa 2 Box Office Collection Day 42 अल्‍लू अर्जुन (Allu Arjun)रश्‍म‍िका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्‍पा 2 (Pushpa 2) की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक तरफ जहां लग रहा था कि फिल्म की कमाई एक महीना पूरा होने के बाद लाखों में आ जाएगी फिलहाल ऐसा हुआ नहीं है। इसके ठीक विपरीत फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) अपनी रिलीज के बाद से ही बराबर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी और इसी के बाद से ये बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। फिल्म ने ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी भाषा में भी बढ़िया कलेक्शन किया।

फिल्म ने पहले दिन कितने की ली थी ओपनिंग?

ओरिजिनल भाषा तेलुगु में फिल्म की कमाई भले ही लाखों में आ गई हो, लेकिन हिंदी भाषा में तो वर्किंग डे पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की ओपनिंग हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से हुई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

Pushpa 2 Box Office Day 41: हट जा पीछे! गेम चेंजर और डाकू महाराज को पुष्पाराज की चुनौती, नहीं रुकी बंपर कमाई

डाकू महाराज हो या फिर गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की रफ्तार को कोई भी नहीं रोक पा रहा है। बीते फ्राइडे एस शंकर के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट जरूर आई थी लेकिन अब वीकेंड के बाद से एक बार फिर से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को तो फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। राम चरण के गेम चेंजर के आने से फिल्म की कमाई पर 10 जनवरी को असर जरूर हुआ था और हिंदी भाषा में भी कमाई लाखों में आ गिरी थी, लेकिन वीकेंड के बाद एक बार फिर से मूवी करोड़ों में लौट आई है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं रिलीज के 41वें दिन टोटल कितना कलेक्शन किया है, चलिए यहां पर देख लेते हैं पूरे आंकड़े: 

पुष्पा 2 ने 41वें दिन एक बार फिर मचाया भौकाल

पुष्पा 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले दिन से लेकर 41 दिनों में भी फैंस के अंदर अल्लू अर्जुन की फिल्म का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। ओरिजिनल भाषा तेलुगु में फिल्म की कमाई भले ही लाखों में आ गई हो, लेकिन हिंदी भाषा में तो वर्किंग डे पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। मंगलवार भी पुष्पा 2 के लिए काफी शुभ रहा है, क्योंकि मेकर्स का खाता भर गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here