spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अनुष्का शर्मा पहुंची अपने बचपन के घर:वीडियो शेयर कर लिखा- यहां पहली बार तैरना सीखा, महू की गलियों में पापा ने स्कूटर चलाना सिखाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश के महू पहुंची। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की यादें ताजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का अपने बचपन का घर, महू आर्मी कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल और स्विमिंग पूल दिखा रही हैं। अनुष्का अपने बचपन की मिडिल क्लास लाइफ को लेकर हमेशा वोकल रहीं हैं।

वीडियो में शेयर किए बचपन के यादगार पल

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनका बचपन महू में गुजरा। वीडियो में अनुष्का अपने बचपन के घर का रास्ता बताते हुए दिख रही हैं। साथ ही अनुष्का बचपन की दोस्त के घर भी तरफ भी इशारा कर रही हैं। वीडियो में अनुष्का के बचपन के यादगार पल, महू की गलियां और उनका आर्मी पब्लिक स्कूल भी देखा जा सकता है।

यहां पहली बार तैरना, स्कूटी चलाना सीखा

अनुष्का ने वीडियो के कैप्शन में लिखकर बताया कि महू में उन्होंने पहली बार तैरना सीखा था। अनुष्का ने लिखा – महू की गलियों में पापा ने पहली बार स्कूटर चलाना सिखाया। इन्हीं गलियों में मेरे बर्थडे पर भाई ने मुझे गेम में फंसाया था। जहां मैं बड़ी हुई उस जगह के लिए मेरे दिल में हमेशा सबसे खास जगह रहेगी।

बचपन के घर की तरफ इशारा करती दिखी अनुष्का।

वीडियो पर रकुल प्रीत, गुल पनाग ने किया रिएक्ट

अनुष्का के वीडियो पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, गुल पनाग और सान्या मल्होत्रा ने हार्ट और लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया। वहीं गुल पनाग ने लिखा – OMG, आई नीड टू गो बैक टू महू!

उज्जैन में सुबह 4 बजे की भस्म आरती

महू जाने से पहले अनुष्का विराट के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गईं थीं। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत का अभिषेक किया। विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे रहे।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्में

जल्द ही अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इससे पहले वह 2018 में आई फिल्म जीरो में दिखी थीं। 2017 में अनुष्का ने विराट कोहली से शादी कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles