spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चेकिंग में हो रही देरी से परेशान हुई महिला यात्री, सामान में बम होने की फैलाई झूठी अफवाह

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला चेकिंग में हो रही देरी से परेशान हो गई और उसने झूठी अफवाह फैला दी कि उसके सामान में बम है। इसके कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में एक घंटे की देरी हो गई। जांच के दौरान पता चला कि महिला झूठ बोल रही है जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोचीन एयरपोर्ट पर एक महिला ने बम होने की झूठी अफवाह फैला दी, जिसके बाद मंगलवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। फिलहाल, पुलिस ने हवाई अड्डे पर ही यात्री को हिरासत में ले लिया।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि यात्री ने बम के बारे में दावा इसलिए किया, क्योंकि वह कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली उड़ान के लिए चेक-इन प्रक्रिया लेट हो गई थी, जिसके कारण परेशान थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ झूठी अफवाह फैलाना  का मामला दर्ज किया है।

सामान स्क्रीनिंग में हो रही देरी से परेशान

हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक, 37 वर्षीय महिला द्वारा किए गए झूठे बम के दावे के कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। महिला को इसी फ्लाइट में यात्रा करना था, लेकिन सामान की स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच में अधिक समय लग गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles