spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 11 करोड़ के चालान कटे:बाइक चलाने पर 20 हजार का जुर्माना, CCTV में दिखे तो घर पहुंचेगा चालान

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर डेढ़ महीने में करीब 11 करोड़ रुपए के चालान कट गए। इस एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है, फिर भी वे खूब दौड़ रहे हैं। पुलिस ने अब चालान होने के बावजूद चल रहे वाहनों को जब्त करने का प्लान बनाया है। आज से ट्रैफिक पुलिस उन वाहनों पर सख्ती करेगी, जिनके चालान पहले कट चुके हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित बाइक चलाने वालों के 20-20 हजार रुपए के चालान काटे जा रहे हैं।

5567 प्रतिबंधित वाहनों के चालान कटे
ADCP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) पर दुपहिया व तिपहिया वाहनों का संचालन एकदम प्रतिबंधित है। ऐसे में दोनों एक्सप्रेस-वे के आठ पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस लगाकर प्रतिबंधित वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। एक जनवरी 2023 से 18 फरवरी तक 5567 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इन वाहनों का चालान ‘नो एंट्री’ में हो रहा है, जिसका शुल्क 20 हजार रुपए है। इस प्रकार 18 फरवरी तक करीब 11 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के चालान कट चुके हैं।

चालान होने पर भी दौड़ने वाले वाहन होंगे सीज
ADCP ने बताया, पहले एक्सप्रेस-वे पर रोजाना 200-250 बाइकों के चालान कटते थे। अब इनकी संख्या 70 से 100 के बीच आ गई है। यानि चालान की कीमत महंगी होने से लोग अब एक्सप्रेस-वे पर बाइक से सफर करने से बच रहे हैं। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो चालान कार्रवाई को तुच्छ मानकर बाइकें दौड़ा रहे हैं। अब ऐसे लोगों के वाहन सीधे जब्त किए जाएंगे।

चालान से बचना है तो मोदीनगर होकर निकलें
दरअसल, NHAI ने दिल्ली-मेरठ के बीच सफर का समय कम करने के लिए ये एक्सप्रेस-वे बनाया था। यहां पर चार पहिया वाहनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। दुर्घटनाएं न हो, इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया व तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे वाहन दिल्ली-मेरठ आने-जाने के लिए गाजियाबाद-मोदीनगर-मेरठ हाईवे का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन समय बचाने के लिए लोग बाइकें भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ा रहे हैं। अब ट्रैफिक पुलिस ने एक जनवरी 2023 से प्रतिबंधित वाहनों को लेकर सख्ती दिखाई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 740 गाड़ियों के चालान कटे
हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर भी गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती कर दी है। 16 फरवरी से HSRP नहीं लगाने वाले वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए गए हैं। अब तक 740 गाड़ियों के चालान काटे जा चुके हैं। प्रत्येक चालान की कीमत 5 हजार रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles