spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशे का इंजेक्शन नहीं देने पर दोस्त की हत्या:गाजियाबाद पुलिस कस्टडी में दोस्त बोला-मेरे हिस्से का इंजेक्शन भी आकिल ने लगा लिया

गाजियाबाद पुलिस ने आकिल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। आकिल की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी लाश कब्रिस्तान में मिली थी। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली सामने आई है। आकिल ने आरोपी दोस्त के हिस्से का नशे का इंजेक्शन खुद ही लगा लिया। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने आकिल की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

30 जनवरी को कब्रिस्तान में मिली थी लाश
DCP दीक्षा शर्मा ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र में गांव पसोंडा का कब्रिस्तान है। यहां पर 30 जनवरी 2023 की सुबह एक लाश पड़ी मिली। उसकी पहचान आकिल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को हत्या में तरमीम किया और जांच-पड़ताल शुरू की।

आरोपी बोला-मेरे हिस्से का इंजेक्शन भी खुद लगाया, इसलिए मार डाला
पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि मृतक आकिल को आखिरी बार पसोंडा गांव के ही मोहसिन के साथ देखा गया था। पुलिस ने मोहसिन को कस्टडी में लिया और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में वो टूट गया। मोहसिन ने बताया कि वो और आकिल रोजाना नशा करते हैं। 29 जनवरी को वे दोनों दिल्ली से नशे के 2 इंजेक्शन लौट रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे ईदगाह कब्रिस्तान में पहुंचे। रात करीब 10 बजे आकिल ने दोनों इंजेक्शन खुद ही लगा लिए। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। इसी दौरान मोहसिन ने गमछे से गला घोंटकर आकिल की हत्या कर दी और उसकी घड़ी-पर्स लेकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles