spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पहले वनडे में बने 17 रिकॉर्ड्स:विराट ने सचिन के 3 रिकॉर्ड तोड़े रोहित, गिल और उमरान ने भी रचा इतिहास

भारत ने साल का पहला वनडे 67 रन से जीत लिया। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शतक लगाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

उमरान से पहले विराट कोहली ने अपना 45वां वनडे शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे में 9 रिकॉर्ड्स बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी कुछ रिकॉर्ड्स बनाए। जिन्हें आगे इस खबर में हम जानेंगे…

भारत के विराट कोहली ने 129.88 के स्ट्राइक रेट से श्रीलंका के खिलाफ 113 रन बनाए।

1. विराट के सबसे तेज 12,500 रन
श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 87 बॉल पर 113 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी के साथ ही विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल की 257 पारियों में 12,584 रन पूरे हो गए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज क्रिकेटर हैं। उनके बाद भारत के ही सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम हैं। सचिन ने 310 और पोंटिंग ने 338 पारियों में 12,500 वनडे रन पूरे किए थे।

2. 11वीं बार लगातार 2 पारियों में शतक
विराट कोहली ने 11वीं बार लगातार 2 वनडे पारियों में शतक लगाए। श्रीलंका से पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर 2022 को पिछले वनडे में भी शतक लगाया था। तब भी उन्होंने 113 रन की पारी खेली थी। इस मैच के बाद भारत ने 2 टेस्ट और 3 टी-20 इंटरनेशनल खेले, लेकिन वनडे श्रीलंका के खिलाफ ही खेला।

3. 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 129.88 के स्ट्राइक रेट से शतक बनाया। 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से वनडे सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड में भी वह टॉप पर हैं। उनके बाद साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स ने 25 बार 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से वनडे सेंचुरी बनाईं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 24 बार ऐसा किया। विराट के नाम भारत के लिए सबसे तेज 52 बॉल में वनडे सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था।

4. टीम की जीत में सबसे बड़ा स्कोर
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ जीत में 113 रन की पारी खेली। पहले वनडे में भारत के लिए उनसे बड़ी पारी कोई नहीं खेल सका। अब तक खेली 257 पारियों में विराट 69 बार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। शुरुआती 257 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बनने के मामले में उन्होंने सचिन देंतुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 68 बार ऐसा किया था। उनके बाद वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 65 बार ऐसा किया था।

5. घर में 4 साल बाद शतक
विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए 4 साल बाद वनडे शतक लगाया। उन्होंने आखिरी बार 8 मार्च 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में 123 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब जा के वह शतक लगा सके हैं। भारत में यह उनका 20वां शतक है। घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम भी भारत में 20 शतक हैं।

दोनों के बाद साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ने साउथ अफ्रीका में 14 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम 13 और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के नाम 12 शतक हैं। भारत में विराट ने 99 वनडे पारियां खेली हैं। इनमें वह 20 शतक के अलावा 25 बार फिफ्टी भी लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles